
सिरोही, राजस्थान ।
पिण्डवाड़ा 12 नवम्बर, पेंशनर समस्या समाधान शिविर आयोजित
भारत विकास परिषद पिण्डवाड़ा एवं उपकोष पिण्डवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में पेशनर समस्या समाधान शिविर का आयोजन 11 नवम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरुपगंज एवं 12 नवंबर को बा.शि.जो. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा में किया गया ।
परिषद के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि उपकोषाधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन व सानिध्य में आयोजित सरुपगंज शिविर में 123 व पिण्डवाड़ा शिविर में 174 पेंशनरों के कुल 297 जीवित प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार व अनुमोदित कर पोर्टल पर अद्यतन किए गए साथ ही उक्त शिविरों में 7 परिवेदनाएं प्राप्त हूई जिसमें से 5 परिवेदनाओं का निस्तारण मौके पर ही किया जाकर पेंशनरों को राहत प्रदान की गयी तथा 2 आवेदनो को उच्च स्तर पर अग्रेषित किया गया। अल्का सिंह कोषाधिकारी सिरोही द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया व पेंशनर समाज के सदस्यों के साथ पेंशनरों की समस्याओं पर सार्थक चर्चा की गयी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा पिण्डवाड़ा द्वारा कोषाधिकारी अल्का सिंह का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया गया। पेंशनर समाज पिण्डवाड़ा के अध्यक्ष वागेन्द्र रावल द्वारा भारत विकास परिषद पिण्डवाड़ा व उपकोष पिण्डवाड़ा के कार्यो की खूब सराहना की गयी।
इस अवसर पर परिषद के जिला समन्वयक डाक्टर सीराम, भेराराम कुम्हार, भूरसिंह मीणा, अमर सिंह गुर्जर, सुखराज खण्डेलवाल, प्रधानाचार्य मनोहर लाल दहिया, नेहा कटारा, उपकोषाधिकारी सुरेश कुमार, सहायक लेखाधिकारी प्रथम गोविन्द सिंह चौधरी, कुलदीप सिंह, दर्शन मीणा, अमित राजपुरोहित, शंकरलाल गुर्जर, सोहनलाल जीनगर आदि ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया ।
- विज्ञापन (Advertisement) देने के लिए कॉल करे मो.8106512308 .

