पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

मेघवाल वास, भारजा में सम्पन्न हुआ सप्त संगम नारी शक्ति कार्यक्रम

रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में मेघवाल वास बस्ती में सप्त संगम नारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने साझा की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं कांता देवी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदा कुंवर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष कांता देवी परिहार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मंगल प्रवचन व कीर्तन के साथ हुई। मुख्य अतिथि कांता देवी ने उपस्थित लोगों को संदेश दिया कि सप्त संगम शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना आवश्यक है, ताकि बच्चों और युवाओं में संस्कारों का पालन और नैतिक मूल्यों का संवर्धन हो सके।
विशिष्ट अतिथि नर्मदा कुंवर ने भी उपस्थित लोगों को प्रेरक संदेश दिए और कहा कि सप्त संगम और शिक्षा न केवल व्यक्तिगत जीवन को सुधारते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में पुजा राजपुरोहित ने मातृशक्ति और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बातें साझा कीं, जबकि भावना दीदी ने मातृशक्ति को कुटुंब प्रबोधन के विषय में जानकार दी।
कार्यक्रम में कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजन मंत्रमुग्ध होकर सम्मिलित हुए।
अंत में भावना दीदी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Share.
Leave A Reply