
सिरोही, राजस्थान ।
पीएम श्री केवी माउंट आबू में स्काउट एवं गाइड द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय माउंट आबू में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के दूसरे चरण का हिस्सा था।
प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार पौधे जैसे — अमरूद, जामुन, पपीता आदि लगाए गए। साथ ही, विद्यालय में इको क्लब एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के समन्वयक नवरतन पंवार के निर्देशन में एक किचन गार्डन भी विकसित किया गया है। इसमें मटर, सरसों, मूली, पालक, टमाटर, और मीठा नीम जैसी सब्ज़ियों एवं औषधीय पौधों को लगाया गया है।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, हरियाली के प्रति संवेदना, तथा प्रकृति के प्रति प्रेमभाव को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के प्रभारी संदीप मीणा, गीतांशु जैन, लक्ष्मी रानी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

