
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
भारत विकास परिषद पिण्डवाड़ा द्वारा उपकोष पिण्डवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर का आयोजन आगामी 7 नवंबर को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिडा, 11 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरुपगंज एवं 12 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्ड्वाड़ा में आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविरों में पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार कर अपडेट किए जाएँगे इस हेतु शिविर में उपकोष व अन्य राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहेंगे व पेंशनरों का सत्यापन कर जीवित प्रमाण पत्र मौके पर ही सत्यापित करेंगे। साथ ही पेंशनरों की अन्य समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया जाएगा। शिविर में पेंशनर्स अपने साथ पीपीओ, आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक पासबुक आदि की प्रतियाँ लेकर उपस्थित होवे। यह जानकारी सेवानिवृत्त शिक्षक जसवंत सिंह झाड़ोली ने दी ।