
सिरोही, राजस्थान ।
(सुनील सिंघानिया)
मंडार। सौरड़ा निवासी पदमाराम हत्याकांड के विरोध में उनका परिवार और चौधरी समाज आज सोमवार सुबह 9 बजे से मंडार थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक पदमाराम को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। रतनाराम चौधरी, भलाराम चौधरी और मावाराम चौधरी ने बताया कि वे एसआईटी गठन की मांग कर रहे हैं ताकि मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच हो सके। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग मामले को दबाने या टालने की कोशिश कर रहे हैं। धरने में परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, दोषियों को गिरफ्तार करने और न्याय दिलाने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी।