
सिरोही, राजस्थान ।
( रिपोर्ट सुनील सिंघानिया) ,
मंडार रेवदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
सिरोही जिले के मंडार रेवदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति खुलेआम सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस बीच जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची । स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
