सिरोही

भारजा गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984

सिरोही, राजस्थान ।
पिण्डवाड़ा क्षेत्र के भारजा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का आज ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया है। शिविर में कोई भी ग्रामीण नहीं पहुंचा। इसके विपरीत, ग्रामीणों ने शिविर स्थल के सामने एकत्र होकर हाथो में तख्ती पकड़ करके विरोध प्रदर्शन कर रहें है।
बताया जा रहा है कि पिण्डवाड़ा क्षेत्र के भारजा, भीमाना, वाटेरा और रोहिड़ा सहित चारों ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पिछले करीब डेढ़ महीने से प्रस्तावित चूना खनन परियोजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। यह परियोजना जयपुर स्थित मेसर्स कमलेश मेटा कास्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करीब 800.9935 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में प्रस्तावित है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह खनन परियोजना उनके गांवों की जल, जमीन, जंगल व पर्यावरण और आजीविका के लिए खतरा है, इसलिए ग्रामीण किसी भी सरकारी शिविर में शामिल नहीं होंगे और बहिष्कार का फैसला लिया है

रिपोर्ट तुषार पुरोहित ।

Share.
Leave A Reply