
माउण्ट आबू/ सिरोही, राजस्थान ।
जनप्रतिनिधि भी ले रहे हैं इस अभियान में भाग
(सिरोही : माउंट आबू से किशन दहिया की रिपोर्ट) ;
स्वच्छ माउंट आबू अभियान का तीसरा दिन
जनप्रतिनिधि भी ले रहे हैं इस अभियान में भाग
स्वच्छ होगा हमारा शहर तो जाएगा पर्यटकों के बीच अच्छा संदेश
भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान अभियान में मौजूद
लगातार चलेगा माउंट आबू में यह अभियान
उपखंड अधिकारी डॉक्टर अंशु प्रिया की पहल का दिख रहा है असर
स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छ माउंट आबू अभियान इन दोनों माउंट आबू में जोरों शोरों पर चल रहा है जहां बीते दिनों माउंट आबू के धार्मिक स्थल अधर देवी मंदिर से इस विशाल स्वच्छ माउंट आबू अभियान की शुरुआत हुई थी और यह अभियान धीरे-धीरे शहर के तमाम इलाकों की ओर आगे बढ़ रहा है बढ़ते इस अभियान में लगातार माउंट आबू के धार्मिक स्थल हो या फिर शहर की मुख्य सड़के इन तमाम स्थानों पर नगर पालिका कर्मी व स्वच्छता कहे या फिर नरेगा श्रमिक हो या फिर जनप्रतिनिधि सभी लोग मिलकर सफाई अभियान को सार्थक बनाने में जुटे हुए नजर आ रहे हैं इस कड़ी में आज माउंट आबू के नगर पालिका कार्यालय से लगाकर किचन गार्डन पार्किंग एमके सर्कल सोफिया स्कूल तिब्बती मार्केट वन विभाग कार्यालय से होते हुए सनसेट रोड पर स्थित न्यायालय से लगाकर कमला नेहरू उद्यान से होते हुए अशोक वाटिका तक सफाई अभियान को अंजाम दिया गया इस अभियान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
