
सिरोही, राजस्थान ।
बरलूट पुलिस की बड़ी सफलता: क्रेटा कार से 1.52 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बरामद, बाड़मेर के दो तस्कर गिरफ्तार
जावाल (सुनील सिंघानिया) : सिरोही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के विशेष अभियान को और मजबूत करते हुए बरलूट पुलिस ने 10 अक्टूबर को एक बड़ी कार्रवाई की। ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और वृताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में, थानाधिकारी उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तनिषु के नेतृत्व वाली टीम ने बरलूट कस्बे में गश्त और नाकाबंदी के दौरान GJ 01 KX 7222 नंबर की क्रेटा कार को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में 152 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही बाड़मेर जिले के दो तस्करों, जुजाराम (21 वर्ष), पुत्र सोनाराम, निवासी साडीन, थाना रामसर और हेमाराम (21 वर्ष), पुत्र मूलाराम, निवासी बीसनिया (डेलूबों का तला), थाना धनाऊ को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने कहा कि ज़िले में मादक पदार्थों और अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी नशा कारोबार में लिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बरामद डोडा पोस्त के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तनिषु, उप निरीक्षक अमराराम, कानि. दुगरसिंह, सुरेश कुमार, अंकित भारती, मदनलाल, राजेन्द्र कुमार, विक्रम कुमार एवं मांगीलाल मय जाब्ता शामिल थे।
