सिरोही, राजस्थान ।

सिरोही सरकारी अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल

सुनील सिंघानिया | जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में हाल ही में हुई आगजनी की घटना को देखते हुए, राजकीय चिकित्सालय, सिरोही में अग्निशमन सेवा केन्द्र (नगर परिषद सिरोही) की ओर से फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

इस दौरान अग्निशमन अधिकारी श्री झालम सिंह ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, संविदा कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को अग्निशमन रोकथाम एवं बचाव के तरीके सिखाए।
परीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, रेस और पास रूल की जानकारी दी गई तथा फायर डेमो (आग जलाकर बुझाने की प्रक्रिया) भी कराई गई।

साथ ही अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मॉक ड्रिल आयोजित की गई जिसमें एक मरीज को स्ट्रेचर पर सुरक्षित बाहर निकालने और पूरे वार्ड को खाली करवाने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।

यह अभ्यास दोपहर 1 से 3 बजे तक दो पारियों में किया गया।
इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ श्री वीरेंद्र मात्मा, अग्निशमन अधिकारी श्री झालम सिंह, चिकित्सक स्टाफ और फायरमैन दल उपस्थित रहे।

– रिपोर्ट : सुनील सिंघानिया
📍स्थान : सिरोही राजकीय चिकित्सालय

Share.
Leave A Reply