सिरोही, राजस्थान ।

सचिन पायलट के दौरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, खनन परियोजना को लेकर जताया विरोध


सिरोही ( संवाददाता) : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के सिरोही दौरे के दौरान सरूपगंज उड़वारिया टोल पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह पायलट समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इसी बीच, हाल ही में राज्य सरकार द्वारा भीमाणा, भारजा, रोहिड़ा, वाटेरा और डोरा फली सहित पांच पंचायतों में लगभग 800 बीघा क्षेत्र में खनन परियोजना को स्वीकृति देने के निर्णय को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया।
ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने खनन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और कमलेश मेटा कास्ट कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान अरुण परसराम पुरिया, इंदर सिंह देवड़ा, राकेश रेवारी, बाबूभाई पुरोहित, रतन अग्रवाल, बलवंत, वहीद कुरेशी, अयूब खान, आसिफ खान, सिकंदर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply