
पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।
बार बार विद्युत कटौती व जल वितरण अनियमितता को लेकर ग्रामीण मिले अधिकारियों को ।
आज झाड़ोली के दर्जनों ग्रामीण गांव में बार बार विद्युत कटौती होने से गुस्साए ग्रामीण , सहायक अभियंता अमृत लाल जाटव को लिखित में ज्ञापन दिया जिसमें बार बार कटौती नहीं की जावे क्यों कि मजदूर घंटों सप्लाई नहीं होने से कार्य नहीं कर पा रहे है थोड़ी से बरसात में विद्युत आपूर्ति में फॉल्ट हो जाता है क्यों कि गांव पेड़ो की टहनियां टच होने और पोल पर बेल चढ़ने से और तार ढीले होने से विद्युत बाधित हो जाती है उनको कटवाया जावे गांव 24 घंटे बिजली सप्लाई से जुड़ा हुआ है मगर हमेशा सप्लाई बाधित रहती है उसी क्रम में नागरिक जलदाय विभाग भी ज्ञापन देने गए गांव के निचले इलाकों में पानी बिना प्रेशर से जाने व मात्र 30 मिनिट सप्लाई से सबको पानी नहीं मिलता मांग की और सप्लाई 1 घंटे की जाए ताकि सबको पानी मिल सके अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उक्त समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा ज्ञापन देने वालो में प्रशासक कैलाश सुथार, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भरत पुरोहित,वार्ड सदस्य अजयपाल सिंह,समाज सेवी जसवंत सिंह चौहान, भभूत मल प्रजापत, नरेश पुरोहित,नरेश मालवीय, प्रताप राम प्रजापत,छगनलाल प्रजापत शंकर लाल घांची, राम सिंह आदि उपस्थित थे।
