
माउंट आबू/ सिरोही, राजस्थान ।
माउंट आबू ( किशनलाल): मानव सेवा के प्रति युवाओं की संवेदनशीलता , रोटरी क्लब ऑफ़ अर्बुदांचल ने मोक्ष वाहिनी सर्व समाज को समर्पित की ।
लोकार्पण समारोह में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उपस्थित रहकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।
माउंट आबू । रोटरी क्लब ऑफ़ अर्बुदांचल के युवा सदस्यों ने मानव सेवा के प्रति एक बार फिर अपनी गहन प्रतिबद्धता को जाहिर किया है ।
क्लब ने लगभग 13 लाख रुपए की लागत से एक मोक्ष वाहिनी सर्व समाज को भेंट की । इस मौके पर आयोजित लोकार्पण समारोह में सभी ने क्लब के युवा सदस्यों की संवेदनशीलता को सराहा । हिंदू मुस्लिम सिख तथा तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों ने ईश प्रार्थना के साथ अपनी शुभकामनाएं व्यक्ति की । इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी , व्यावसायिक संगठनों के मुखिया , विभिन्न सामाजिक सेवा संस्थाओं के पदाधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान , कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी , नक्की लेक व्यापार संस्थान के अध्यक्ष विकास सेठ , माउंट आबू होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंघल विश्राम , लायंस क्लब अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल , नारी उत्कर्ष संस्थान की अध्यक्ष विराज देसाई , आबू संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह परमार , राष्ट्रीय करणी सेना के नगर अध्यक्ष देवी सिंह देवल, अर्बुद ब्राह्मण समाज के संरक्षक त्रिलोक जानी , विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट गौरव कौशिक होटल एसोसिएशन ऑफ़ माउंट आबू के अध्यक्ष युसूफ खान, विकास अग्रवाल सहित विभिन्न वक्ताओं ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि माउंट आबू में शव वाहिनी की आवश्यकता सभी वर्गों को थी और रोटरी क्लब अर्बूदांचल ने यह कार्य करके अपने सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट तरीके से निर्वाह किया है ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब अर्बुदांचल के क्लब एडवाइजर दिलीप मिश्रा , असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कल्पेश शाह , माउंट आबू के क्लब अध्यक्ष मनवीराज सिंह गहलोत , सचिव देवांग अग्रवाल , कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल , विकास वोरा अमित भाटी सौरभ गोयल हितेश अग्रवाल राजू सोलंकी विशाल करवानी अंकुश अग्रवाल गौरव दास ललित गोयल , सूरज , धर्मेश जी विवेक जैन अदनान ट्रांबो दीपक सोनी शुभम सिंघल सौरभ टाक , मिथिल,राशिद कुरैशी प्रेरक चौरसिया पानील गोयल यश शर्मा कौस्तुभ गोयल ,कार्तिक जानी कलिल पेशवानीतथा जॉनी कनौजिया शामिल थे ।