हैदराबाद, तेलंगाना ।
( रिपोर्ट वसन्त कुमार )

हैदराबाद शहर के सुल्तान बाज़ार में आर्य समाज सभा द्वारा दशहरा पर्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें आर्य समाज सभा के पदाधिकारीयों सहित, संस्था के सदस्य मौजूद रहे । इस अवसर पर सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को दशहरा त्यौहार की शुभकामनाएँ, बधाई दी । कार्यक्रम में आर्य समाज प्रतिनिधि सभा आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना के अध्यक्ष विट्ठल राव आर्य ने सभा को संबोधित किया ।
