सिरोही, राजस्थान ।
(रिपोर्ट सुनील सिंघानिया, जावाल) ।

सिरोही: मनोरा गांव में नकबजनी का पर्दाफाश , तलाशी अभियान में थाना अधिकारी जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका।
सिरोही। मनोरा गांव में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में बरलूट थाना अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने अद्भुत साहस और मेहनत का परिचय दिया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान व वृताधिकारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीमों में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने न सिर्फ पूरी जांच को बारीकी से अंजाम दिया बल्कि तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कई दिनों तक लगातार घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए, सीसीटीवी फुटेज की खंगाल और ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। अभियान के दौरान रामाराम पुत्र श्री सिंगाराम और हितेश पुत्र पुखराज को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों—सायबा पुत्र मोहन और जोशी उर्फ जोशिया पुत्र केसाराम—की तलाश अभी भी जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि सायबा और रामाराम गैंग के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं।
