
(सिरोही के माउंट आबू से किशन दहिया की रिपोर्ट) /
सिरोही , राजस्थान ।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई ।
सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प माला पहनाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने कहा कि एकात्म मानववाद ओर अंतोदय के प्रणेता पंडित जी का जीवन सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा है पण्डित जी के अंतोदय से जुड़े विचारों को ध्येय मानते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं लागू की जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है । मुख्य वक्ता सुरेश थिंगर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि देश का विकास तभी संभव है जब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का भी कल्याण हो उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ।
नमो मैराथन के संभाग संयोजक नरपत दान चारण ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का भाव रखते हुए सक्रिय रहकर कार्य करे ।कार्यक्रम को अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबीर कुरैशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,ने संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री लक्षमण प्रजापत व अरविंद रावल ने किया ।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मंगल सिंह, सह संयोजक अजीत सिंह, अभिनंदन दीक्षित , भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
