
पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।
कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक -पिंडवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार ।
दूसरे दिन नितोडा ने सर्वोदय किंवरली को हरा 17 वर्ष छात्र वर्ग में फ़ाइनल में प्रवेश किया
संयोजक प्रधानाचार्य मॉडल झाड़ोली श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में 69 वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल 17,19 छात्र- छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मैच खेले गए | मॉडल झाड़ोली वर्सेज सर्वोदय शिक्षण संस्थान किंवरली 17 वर्ष छात्रा, सर्वोदय शिक्षण संस्थान किंवरली वर्सेज रा.उ.मा.वि किंवरली 17 छात्र तथा मॉडल झाड़ोली वर्सेज रा.उ. मा. वि. पोसालिया तथा रा. उ. मा.वि. सिलदर वर्सेज रा. उ. मा. वि. किंवरली के मध्य हार्ड लाइन मैच खेले गए| निर्णायकों में गजराज कंवर, भूराराम बलाई, कैलाश चंद्र, कन्हैयालाल मीना, गोपीराम, कृष्ण कुमार सारण, संदीप रावल, ऋतुराज राठौड़, थान सिंह राव, सोनाराम मीणा सह पंजीयन दल डॉ. खुशवंत कुमार माली,प्रकाश कुमार, अमृतलाल सेन, मोहसिन खान, ममता, राकेश कुमार राव की टूर्नामेंट के निर्बाध संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही| पीईईओ शैतान सिंह खींची ने निरीक्षण कर टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया | अतिथियों और आगन्तुक छात्र- छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओ की भूरि- भूरि प्रसंशा की| इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता स्थानीय विद्यालय राकेश कुमार सोलंकी, शिवांश दीक्षित, मनीष कुमार, मुबारक हुसैन,हीरालाल दहिया, ताराचंद भार्गव,प्रकाश पूरी आदि उपस्थित रहे|
