
झाड़ोली,पिण्डवाड़ा (सिरोही, राजस्थान) ।
कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक पिंडवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार,
उद्घाटन मैच में किवरली टीम ने एकतरफा बाजी मारी ।
संस्थाप्रधान श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल 17/19 वर्ष छात्र -छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ |
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सीबीईओ पिंडवाड़ा लालाराम प्रजापत, मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत झाड़ोली कैलाश सुथार,विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि शिवलाल गेहलोत और अतिथि नारायण लाल पुरोहित उप प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्तिथि रही | अतिथियों के भगवती सरस्वती और स्वामीजी के स्मारक पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ | अतिथियों का संयोजक प्राचार्य ने माल्यार्पण द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया | मोक्षा, हिमांशु व समूह ने स्वागत गीत तथा कनिका व समूह ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी | अतिथियों के दलप्रभारी,कप्तान व निर्णायकों से परिचय के पश्चात मार्चपास्ट में ध्वज को सभी ने सलामी दी | सीबीईओ लालाराम प्रजापत ने छात्रों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए खेलभावना से खेलने हेतु प्रेरित किया तथा उद्घाटन की घोषणा की | मुख्य अतिथि कैलाश सुथार ने छात्र- छात्राओं में जोश भरते हुए विजयी भव हेतु आशीर्वचन प्रदान किया | संयोजन खेलकूद प्रतियोगिता व्यास ने स्वागत और आभार भाषण में सभी पधारे अतिथिवृंद, निर्णायको, दल प्रभारियों व संभागी खिलाड़ियों का स्वागत अभिनन्दन प्रस्तुत किया | इस प्रतियोगिता में कुल 23 दलों के लगभग 300 खिलाडी भाग ले रहे हैं | मुख्य निर्णायक गजराज कंवर ने सॉफ्टबॉल खेल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया | स्थानीय विद्यालय के छात्र कार्तिक रावल कक्षा 12 ने खिलाड़ियों को खेलभावना से खेलने की प्रतिज्ञा दिलवाई | तत्पश्चात उद्घाटन मैच राउमावि किंवरली व रा.उ.मा.वि पोसालिया के बीच खेला गया| जिसमें किंवरली ने एक तरफ़ा जीत हासिल की | कार्यक्रम का संचालन व. अ डॉ खुशवंत कुमार माली ने किया | इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा व्याख्याता सोनाराम मीणा, राकेश कुमार सोलंकी वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार, मुकेश कुमार सह विद्यालय परिवार उपस्तिथ रहा |
