
जावाल/ सिरोही, राजस्थान ।
नवरात्रि में माता का आशीर्वाद, ग्रामीणों की हिम्मत और पुलिस की सख्ती – दो गांवों में पकड़े गए चोर, मास्टरमाइंड तक पहुंचने की तैयारी
(रिपोर्ट सुनील सिंघानिया )
नवरात्रि के पावन दिनों में झाड़ोली और आसपास के गांवों में ग्रामीणों की सतर्कता और माता की कृपा से लगातार चोर पकड़े जा रहे हैं। दो अलग-अलग गांवों में ग्रामीणों ने मिलकर एक-एक चोर को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड उदयपुर और जयपुर में बैठा था और वहीं से पूरी चोरी की योजना बनाकर संचालित करता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। ग्रामीणों द्वारा जुटाए गए वीडियो व अन्य साक्ष्य भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिससे जल्दी ही बड़ा खुलासा हो सकता है।