भारजा/ सरूपगंज (सिरोही,राजस्थान) ।

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का हुआ आयोजन ।

विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर भारजा में विज्ञान मेला का भव्य आयोजन हुआ। मेले का मुख्य उद्देश्य भैया बहिनों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना था।
इन मॉडलों में सौर ऊर्जा से चलने वाले घर स्वचालित सिंचाई प्रणाली जल संरक्षण तकनीकें और पर्यावरण-अनुकूल यातायात समाधान जैसे विषय मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की दीप प्रज्वलित करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति व्यवस्थापक महोदय अमृत जी राजपुरोहित प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत बलदेव जी भाई साहब प्रधानाचार्य कार्यक्रम की शुरुआत की गई निर्णायक डॉक्टर कृष्णकांत मीणा व्याख्याता भूगोल राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय भारजा बनवीर देवासी वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान राज्य की उच्च माध्यमिक विद्यालय भारजा
मोहित पायल वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमाना
जितेंद्र सिंह अध्यापक विज्ञान वर्ग राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय कासिंदरा भैया बहनों ने अपने मॉडलों के पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों को बड़ी स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ समझाया। ललित कुमार पुखराज दीपक सुथार उत्तम सिंह बाबराराम भरत कुमार भावना सेन पुजा पुरोहित सुरीली परमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply