
रिछेश्वर महादेव सरस्वती संस्कार केन्द्र का शुभारंभ
नांदिया। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, नांदिया के तत्वावधान में आज नांदिया गाँव में रिछेश्वर महादेव सरस्वती संस्कार केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
संस्कार केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर 18 भैया-बहिन उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों को स्लेट एवं स्लेट पेन वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख श्री अर्जुन जी राजपुरोहित, अध्यक्ष महोदय श्री रमेश जी प्रजापत, व्यवस्थापक श्री अमृतलाल जी प्रजापत, सदस्य श्री छगनलाल जी सेन, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री रमेश जी भाटी, आचार्य भावेश घांची तथा संस्कार केन्द्र संचालिका सुश्री ललिता राणा उपस्थित रहे।
संस्कार केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ते हुए उन्हें संस्कारों से परिपूर्ण बनाना है।
