मुंबई /महाराष्ट्र (सुरेश पुरोहित) /

शारदा मंदिर स्कुल मे नवरात्रि की रही धूम

भामाशाह, सहयोगियों का किया बहुमान

मुंबई। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर नारी तू नारायणी संस्था की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे कपड़ो मे सज धजकर महिलाओ ने गरबा-डांडिया की रिहर्सल कर गरबो का खूब आनंद लिया महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान पहनकर माहौल को पूरी तरह से देवी-भक्ति और उत्साह से सराबोर किया.

इसी कड़ी में ‘NARI TU NARAYANI’ द्वारा आयोजित ‘नवरात्रि डांडिया नाइट’ को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। कार्यक्रम शनिवार 20 सितम्बर शाम को शारदा मंदिर स्कूल, गामदेवी में हुआ। जहां शाम 6:30 बजे से गरबा-डांडिया की थाप पर भक्तिमय मस्ती का महिलाओ पर रंग चढ़ गया। खास बात यह है कि आयोजन ए.सी. हॉल में हुआ और साथ ही स्वादिष्ट खाने की व्यवस्था भी रहे। जिसका गरबा खेलेयाओ ने जमकर लुफ्त उठाया।आयोजकों ने कॉम्बो ऑफ़र भी लॉन्च किया गया, जिसमें एक ही टिकट से दो दिन डांस का मज़ा लिया जा सकता है।

डांडिया नाईट मे सहयोगी भामाशाह कनुभाई रावल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीतू बेन रावल (केज़ो ग्रुप) का नारी तू नारायणी संस्था की ओर से राजस्थानी साफा व शॉल ओढ़ाकर भव्य बहुमान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक भाविका साल्वी, काजल गोहिल, अल्पा सर्वैया, रिनल दलाल और कृपा सोनी ने बताया कि “इस बार आयोजन पूरी तरह से भक्तिमय और संस्कृति को जोड़ते हुए आधुनिक अंदाज़ में पेश किया । भाविका सालवी ने बताया की हमारा उद्देश्य हैं कि नवरात्रि की गरिमा और गरबा का आनंद हर पीढ़ी एक साथ ले सके।

इसी कड़ी मे सहयोगी कनुभाई रावल ने कहा की मुझे गरबा मंडल मे बुलाकर मेरा जो सम्मान किया है उसे मे नहीं भूलूंगा ओर महिलाओ से आव्हान किया की जो भी नारी शक्ति नारी तू नारायणी संस्था के नाम से हमारे शॉ रूम केंजो मे आएगी उन्होंने उचित डिस्काउंट दिया जाएगा जिसपर सभी महिलाओ का ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। संस्था की पदाधिकारी सालवी ने सहयोग करने वालों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया ओर कहा की वह हमारी संस्था को हर साल सहयोग करते रहे। इस गरबा नाईट मे सैकड़ो महिलाओ का समावेश रहा। भाविका सालवी ने महिलाओ से अपील करते हुए कहा की 24 सितंबर बुधवार को इसी हॉल मे फिर से एकबार डीजे की धून पर थिरकने के लिए आकर कार्यक्रम को सफल बनाये व मेरे अवतरण दिवस की पार्टी का आनंद लें।

Share.
Leave A Reply