
माउण्ट आबू / सिरोही, राजस्थान ।
( रिपोर्ट किशनलाल) ।
– V24 न्यूज़ चैनल रिपोर्टर ।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा शहरी सेवा शिविर में शहर के विकास व आमजन के कार्यों को लेकर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित को सौंपा पत्र।
आबू पर्वत।
राजस्थान सरकार की ओर से चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा शहर के विकास कार्य एवं समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी एवं पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित को अलग अलग पत्र सौंपे गए हैं जिसमें भाजपा द्वारा सभी 25 वार्ड में नियुक्त वार्ड प्रभारी द्वारा आमजन की समस्या जानकर मंडल अध्यक्ष को पत्र दिए गए जिसमें सम्पूर्ण शहर की सुरक्षा दीवार को सही करवाने , मुख्य मार्गो सहित वार्डो में स्ट्रीट लाइट लगाने , क्षतिग्रस्त रोड, उद्यानों व चौराहों का सौंदर्यीकरण, पट्टे, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ , 11 केवी हाइटेंशन लाइन को आबादी क्षेत्र व आवासीय भवनों पर से हटाने , सिवरेज , फेरो कवर, सफाई अभियान, रोड के साइड में इंटरलॉक टाइल सहित सभी विकास कार्य किए जाएंगे ।
आबू पर्वत से जुड़ी मुख्य समस्या रिपेयरिंग रेनोवेशन की पत्रावलियों को लेकर भी जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी व विधायक समाराम गरासिया ने मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान के साथ उपखंड अधिकारी से चर्चा की जिसके बाद मंडल प्रवक्ता सुनील आचार्य ने बताया कि रिपेयरिंग रेनोवेशन की फाइल में स्वीकृत मानचित्र की अनिवार्यता को भी समाप्त किया टोकन जो सप्ताह में दो दिन दिए जाते थे उसमें राहत प्रदान करते हुए टोकन को प्रत्येक कार्य दिवस पर दिए जाएंगे व सभी फाइलों में डीटीपी रिपोर्ट की अनिवार्यता को भी खत्म कर आवश्यक होने पर ही डीटीपी की रिपोर्ट ली जाएगी
जिससे आमजन को राहत मिलेगी ।
