

सिरोही , राजस्थान ।
(चौथमल सूर्याल ) /
जावाल : राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलदर के खेल मैदान में हॉकी का मैच तीसरे दिन जारी ।
जिला स्तरीय 69 वी हॉकी प्रतियोगिता में आज तीसरे दिन सेमी फाइनल मैच खेले गए जिसमें 19 वर्षीय छात्र वर्ग में मेर मंडवारा और वेलांगरी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अजारी को 5/1से मात देते हुए अजारी टीम को प्रतियोगिता से बहार कर दम लिया और दूसरी और 19 वर्षीय लड़कों का मैच देलदर वर्सेज वेलांगरी के बिच हुआ जिसमे वेलांगरी ने देलदर को 3/1 से पछाड़ कर जीत को बरकरार रखा और मेजबान देलदर टीम को घर वापिस भेजा । 17 वर्षीय लड़कियों का मैच देलदर व मेर मंडवारा के बीच हुऐ जिसमें मेर मंडवारा ने जीत का एक गोल दागा और मैदान से बहार करते हुए प्रतियोगिता से भी बहार किया। 17 वर्ष छात्र वर्ग मेर मंडवारा व अजारी ने अपना अपना स्थान बनाया।उस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, शारीरिक शिक्षक अयूब खान, टिम प्रभारी विक्रम सिंह राव, अचला राम मेघवाल, नरपत कुमार, नरेंद्र सिंह चारण, खुशवंत कुमार, शैतान सिंह,लिपिक अरविंद कुमार , रेफरी परमवीर सिंह , लोकेंद्र सिंह , किशोर कुमार चौधरी , लकमा राम , निर्णायक खुशबु भाटी, महेंद्र सिंह, जयंती लाल, रणजीत सिंह डाबी पंकज कुमार, अनुराग, राकेश ठाकुर उपस्थित थे।
