“17 सितंबर से शुरू हो रहे स्वच्छता ही सेवा 2025 के लिए देश तैयार”

नई दिल्ली ।

राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा के संचार के साथ, स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2025 के 9वें संस्करण का मंच तैयार हो चुका है। यह 15-दिवसीय अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर समाप्त होगा। इस दौरान, लाखों लोग एक साथ मिलकर स्वच्छता के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई करेंगे। पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्लूएस), जल शक्ति मंत्रालय और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) ने संयुक्त रूप से इसे लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों, समुदायों और संस्थानों को एकजुट करके जमीनी स्तर पर साफ-सफाई लाना है, खासकर उन स्थानों पर जो अंधेरे, गंदे और उपेक्षित हैं।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि यह अभियान, जो अब अपने आठवें वर्ष में है, स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि देश भर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिससे खुले में शौच में भारी कमी आई है और महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने डब्लूएचओ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि खुले में शौच से होने वाली बीमारियों में कमी के कारण पांच साल से कम उम्र के लगभग 3 लाख बच्चों की जान बचाई गई है।

Share.
Leave A Reply