रोहिड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।

◆ संकुल स्तरीय बौद्धिक लिखित एवं संस्कृति महोत्सव
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा में संकुल स्तरीय बौद्धिक लिखित एवं संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें आदर्श विद्या मंदिर गोविंदधाम-आबूरोड,गांधीनगर-आबूरोड,आबूपर्वत,सरूपगंज,भारजा,किवरली व रोहिड़ा विद्या मंदिर के छात्रों ने भाग लिया।निर्णायक नारायण लाल पुरोहित[सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य],छोगालाल कुम्हार [सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य],नारायण लाल पटेल [सेवानिवृत्त व्याख्याता] ,प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार ,महेन्द्र राजपुरोहित,ललित कुमार रावल,प्रान्त संगीत प्रमुख बृजमोहन जैसवार,संकुल बौद्धिक प्रमुख मोहनलाल परिहार उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता में सुलेख, श्रुतलेख,चित्रकला,कविता लेखन, कहानी लेखन अखंड भारत मानचित्र, संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता में कथा कथन,कविता पाठ,एकल गीत,संस्कृत लघु एकांकी,पत्र वाचन,लोक नृत्य,मूर्तिकला,तात्कालिक आशु भाषण, वंदना आदि के आयोजन हुए। इसमें स्थानीय विद्या मंदिर के समस्त आचार्य-आचार्या का सहयोग रहा।ये सभी जानकारी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य शैतान सिंह व प्रसार-प्रचार व बौद्धिक प्रमुख राकेश कुमार गर्ग ने दी।
