पिण्डवाड़ा/सिरोही, राजस्थान ।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक – पिंडवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार,


इंटर हॉउस फन गेम्स और हिंदी दिवस समारोह में झलका उत्साह


संस्था प्रधान श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में इंटर हॉउस फन गेम्स कॉम्पीटिशन व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन गतिविधि प्रभारी डॉ खुशवंत कुमार माली के निर्देशन में हुआ | प्राथमिक खंड के 194 छात्र-छात्राओं ने इसमें सहभागिता की | इसके तहत बच्चों हेतु बोरा दौड़, निम्बू-चम्मच दौड़, मेंढक दौड़, जलेबी दौड़, बॉटल अरेंज एक्टिविटी और म्यूजिकल चेयर कॉम्पीटिशन का आयोजन हुआ |
यें रहे निर्णायक
हेड टीचर चंचल रावल, शिक्षिका सरोज बुनकर, शिक्षक भरत सिंह देवड़ा और अतिथि शिक्षिका ममता व्यास रहे | निर्णायकों ने कुशल नेतृत्व द्वारा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया तथा उनमें रूचि और उत्साह को बढ़ाया | साथ ही हिंदी दिवस समारोह का आयोजन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | जिसके तहत निबंध लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस अवसर पर मुख्य वक्ता शिवांश दीक्षित व्याख्याता भौतिकी ने अपने विचार रखते हुए हिंदी भाषा के वर्तमान स्वरुप पर बात कहीं | दीक्षित ने सुप्रसिद्ध ब्रज कवि काका हाथरसी की व्यंगात्मक हास्य कविता की प्रस्तुति भी दी | बीज वक्तव्य व.अ डॉ. खुशवंत कुमार माली ने स्वाधीनता आंदोलन में हिंदी भाषा के योगदान पर विचार रखे तथा माली ने हिंदी भाषा के इतिहास का पठन भी किया | आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में बाल कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता की प्रस्तुतियाँ दी | बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था | निबंध प्रतियोगिता में भी काफ़ी विद्यार्थियों ने अपनी लेखनी का लोहा मनवाया | निर्णायक के रूप में मुख्य भूमिका का निर्वहन प्रकाश पूरी व.अ स्थानीय विद्यालय ने किया| कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव छात्रा मोक्षा सुथार ने किया| कार्यक्रम के अन्त में संस्था प्रधान श्याम सुन्दर व्यास ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए | सभी को सर्वाधिक गतिविधियों में भाग ग्रहण करने और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया | व्यास ने छात्रों को हिंदी भाषा के मौलिक शुद्ध पठन और लेखन हेतु छात्रों को जागरूक किया | इस अवसर पर मनोहर सिंह, राकेश कुमार सोलंकी, हीरालाल दहिया, खीम सिंह, भावेश घाँची सह विद्यालय परिवार उपस्थित रहा |

Share.
Leave A Reply