पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।

** संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता आयोजित हुई
आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में हिंदी दिवस के उपलक्ष में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमे सुलेख ,श्रुतलेख,कहानी लेखन,कवितालेखन,चित्रकला,अखंड भारत मानचित्र आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें सिरोही संकुल के शिवगंज, पोसालिया,बालिका सिरोही, पेवेलियन सिरोही, पिण्डवाडा एवं नांदिया के विद्या मंदिर के भैया बहिनों ने भाग लिया । इसअवसर पर संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय, स्थान पर रहे भैया बहिनो को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने इस दिवस पर हिंदी भाषा की प्राचीनता, विकास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख लक्ष्मण सेन, दरजाराम,अशोक प्रजापत, भावेश घांची और कृष्णा कुंवर, मनीषा , रिंकू एवं सभी आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply