सिरोही, राजस्थान ।



“मैदान में दम दिखाएंगे खिलाड़ी”
सिरोही। निकटवर्ती देलदर ( एम ) राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69 जिला स्तरीय तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आज उद्घाटन किया गया । जिसमें 17 व 19 वर्षीय छात्र/छात्रा के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है ।शिक्षा विभाग सिरोही द्वारा आयोजित करवाई जा रही जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता में सांसद लुंबाराम चौधरी ने विधिवत रूप से उदघाटन की घोषणा की ।उनके साथ में द्वारकाधीश आश्रम के साधु विरनाथजी महाराज , भाजपा जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित , प्रधान हसमुख मेघवाल , उप प्रधान नारायण सिंह देवड़ा , प्रशासक सविता देवी मेघवाल ,उप प्रशासक जसवंत सिंह देवड़ा प्रधानाचार्य विक्रम सिंह , ठाकुर ईश्वर सिंह, भंवर सिंह,मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित और शारीरिक शिक्षक , अध्यापक, प्राध्यापक , छात्र / छात्राओं और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।प्रतियोगिता में छात्रों के लिए मंडवारिया विद्यालय और छात्राओं के लिए देलदर विद्यालय में ठहरने की व्यवस्था की गई है। उससे पहले मंचसाशीन अतिथियों को मार्च पार्च की सलामी दी गई, ध्वजारोहण किया गया और अतिथियों का माला, साफा, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर सांसद महोदय ने ग्राउंड में एक कमरा बनाने की घोषणा की । ग्रामीणों ने गांव में सी सी रोड बनाने अधूरा पड़ा क्रीड़ा ग्राउंड के परकोटे को पूरा करने ओर गांव में आवारा पशुओं के लिए व्यवस्था करने का ज्ञापन दिया गया और चौधरी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।


रिपोर्ट: चौथमल सूर्याल
