सिरोही, राजस्थान ।

जंग ऐ मैदान का आगाज कल से
सिरोही। जावाल के निकटवर्ती गांव देलदर ( एम ) राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69 वी जिला स्तरीय खेलकूद तीन दिवसीय प्रतियोगिता हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कल से देलदर गांव के क्रीड़ा मैदान में शुरू होगा जिसमें 17 व 19 वर्षीय छात्र/छात्रा के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट को देखते हुए अंतिम तैयारी कर ग्राउंड का जायजा लेते हुए प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने यह जानकारी दी । क्रीड़ा मैदान में प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक अयूब खान के साथ ग्रामीण और छात्र भी मौजूद रहे , क्रीड़ा ग्राउंड का अवलोकन किया गया । टीम और स्टॉफ के ठहरने के लिए व्यवस्था को का भी अवलोकन किया गया। छात्रों के लिए मंडवारिया विद्यालय और छात्राओं लिए देलदर विद्यालय में ठहरने की व्यवस्था की है।

Share.
Leave A Reply