सिरोही, राजस्थान l

जावाल, सिरोही। निकटवर्ती ओड़ा बांध के पास पहाड़ी पर स्थित श्री विकेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को महंत करणगिरी महाराज के चौमासा पूर्णाहूति के शुभ अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
​विशेष पूजा और महाप्रसादी का आयोजन
​मेले की शुरुआत में पंडित सुरेशभाई दवे (गोटू महाराज) और अन्य ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। इसके बाद भोलेनाथ की महाआरती की गई और उन्हें महाप्रसादी का भोग लगाया गया। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। दिन भर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और मंदिर परिसर में महाप्रसादी ग्रहण की।
​संत-महात्माओं का सानिध्य और रात्रि भजन संध्या
​इस अवसर पर ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री गिरधरगिरी महाराज और श्री 1008 श्री रामानंद ब्रह्मचारीजी महाराज करोडिया, कालन्द्री, जगदीशानंदगिरी महाराज और संतोषगिरी महाराज ओड़ा समेत कई संत-महात्माओं का सानिध्य रहा। रात में भजन कलाकार भंवरलाल राजपुरोहित एण्ड पार्टी ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे।
​इनका रहा सहयोग
​महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार राजपुरोहित उकाजी अदाजी जावाल और राजपुरोहित भंवरलाल दीपाजी जावाल रहे, जबकि हवन चढ़ावा का लाभ प्रजापत कुपाजी देवाजी ओड़ा और मंदिर श्रृंगार का लाभ राजपुरोहित मगनलाल सदाजी कैलाशनगर ने लिया। मेले की व्यवस्था ओड़ा के ग्रामवासियों और भक्तों ने मिलकर संभाली थी। इस मौके पर दलपतसिंह देवड़ा, खंगाराराम चौधरी, नारायण रावल केर, मोहनभाई देशप्रेमी पाड़ीव समेत कई गणमान्य लोग और सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: सुनील सिंघानिया/ मोहन देशप्रेमी


Share.
Leave A Reply