नदी किनारे लावारिस कार मिली, हादसे से फैली सनसनी
सिरोही ( रिपोर्ट सुनील सिंघानिया) : नारादरा नदी किनारे एक लावारिस कार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कार किसकी है और उसमें सवार लोग कहां गए।
कैलाश नगर थाना प्रभारी (SHO) ने बताया कि यह घटना बीती रात की है। सुबह सूचना मिलने पर वह स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कार का अगला हिस्सा और छत बुरी तरह दबे होने से प्रतीत होता है कि वाहन का बड़ा हादसा हुआ होगा। लेकिन अब तक वाहन मालिक या सवार व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अचानक नदी किनारे इस तरह लावारिस हालत में कार का मिलना कई सवाल खड़े करता है। हादसा किस वजह से हुआ और वाहन सवार लोग कहां गए, यह अभी रहस्य बना हुआ है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

