सिरोही,राजस्थान ।
(किशनलाल);
माउंट आबू में 5 दिवसीय गणपति महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस महोत्सव को उल्लासपूर्वक और शालीनता से मनाने के लिए श्री गणपति महोत्सव समिति की उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर में 38 पांडालों पर गणपति मूर्तियों की स्थापना को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन ने मूर्ति की ऊंचाई को लेकर सख्त नियम बनाए हैं, जिसके अनुसार चार से साढ़े चार फीट से ऊंची गणपति प्रतिमा को टोल नाके से शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। ओर साथ ही ऐसे पांडाल की मूर्ति विसर्जन भी उन्हें अन्यत्र करना होगा।गणपति महोत्सव के मुख्य आकर्षण 38 पांडाल। शहर में 38 पांडालों पर गणपति मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। मूर्ति की ऊंचाई प्रशासन ने मूर्ति की ऊंचाई 4 से 4.5 फीट तक सीमित कर दी है, जिससे शहर में यातायात और व्यवस्था बनी रहे। साथ ही विसर्जन करने में भी सुगमता रहे। गणपति महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गणपति महोत्सव एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान श्री गणेश की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार बुद्धि, ज्ञान और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। माउंट आबू में इस महोत्सव का आयोजन शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। आयोजित इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक नगर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, नगर पालिका सहायक अभियंता नवोदय सिंह राजपुरोहित, राज किशोर शर्मा, गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष देवेंद्र जानी, सचिव सुरेश थिंगर, कोषाध्यक्ष सलिल कालमा, दीपक त्रिपाठी, मनोज बागरिया, शिवसेना नगर प्रमुख प्रशांत सिंह, दीपक कुशवाहा, पर्वत सिंह, अभिषेक थिंगर, राहुल बेरवा, प्रताप सिंह मकवाना, चिराग धनानी, आशुतोष कन्नौजिया, सुरेश कुमार सोलंकी, आदि संख्या में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं गणपति महोत्सव समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
