​जावाल के वरुण एकेडमी स्कूल में जन्माष्टमी पर सजे नन्हें ‘कृष्ण-राधा’
​जावाल, सिरोही (सुनील सिंघानिया) : जावाल नगर में स्थित वरुण एकेडमी स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्हें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र कृष्ण के और छात्राएं राधा के वेश में सज-धज कर स्कूल पहुंचे।


​प्रतियोगिता में कृष्ण की वेशभूषा में कक्षा 2 के शनि माली ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा C.KG. के निकुल सुथार दूसरे और कक्षा 4 के दक्ष बोराणा तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 1 के मितांशु और कक्षा 2 के रुचिक माली को सांत्वना पुरस्कार मिला।
​राधा की वेशभूषा में कक्षा 3 की हितल ने प्रथम, कक्षा 4 की हिमांशी ने द्वितीय और इसी कक्षा की प्रियल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 की आयत माली और कक्षा 2 की दीप्ति माली को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
​विद्यालय के संचालक मुकेश सुथार ने बताया कि इन सभी विजेता प्रतिभागियों को साल के अंत में होने वाले वार्षिक पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वर्षा प्रजापत, राजू भांड, सेवाराम संत, विकास राजपुरोहित, मिताली सुथार, सारिका सुथार, रेशमा पुरोहित, सोनल प्रजापत, डिंपल लोहार, जयश्री सुथार, डिंपल पुरोहित और किरण पुरोहित सहित कई शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply