
सिरोही, राजस्थान।
पिण्डवाड़ा (24 जुलाई) : भारत विकास परिषद एवं उपकोष पिण्डवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से 300 पौधो का वितरण व वृक्षारोपण किया गया । परिषद के शाखा सचिव विजय प्रकाश गौतम के अनुसार भारत विकास परिषद पिण्डवाड़ा द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें इस वर्ष 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी क्रम में परिषद द्वारा उपकोष पिण्डवाड़ा के साथ संयुक्त रूप से आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उन्द्रा में 80 एवं बा.शि.जो. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा में 150 कुल 230 पौधो का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया साथ ही प्रत्येक पौधे की देखभाल हेतु प्रति वृक्ष एक विद्यार्थी को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी जिसकी समीक्षा आगामी वर्ष में की जावेगी तथा जिन-जिन छात्र-छात्राओं के पौधे जीवित एवं स्वस्थ स्थिति में होंगे उन्हे आगामी वर्ष में परिषद शाखा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। परिषद शाखा द्वारा इस वर्ष अब तक कुल 430 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर परिषद के शाखा अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, सचिव विजय गौतम, पर्यावरण संयोजक अशोक विसाजी प्रजापत, सेवा संयोजक गोविन्द सिंह चौधरी, उपकोषाधिकारी सुरेश कुमार, मनोहर लाल दहिया, लक्ष्मीनारायण खण्डेलवाल, सुखराज खण्डेलवाल एवं अन्य शिक्षक व छात्र/छात्राएँ ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
