सिरोही ,राजस्थान।

जावाल (सुनील सिंघानिया) : भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जी व जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी जी के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावाल में आयोजित किया गया 50 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर पेड़ लगाना है और एक स्थायी स्मृति बनाना है जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। इस कार्यक्रम में जिन्होंने अपनी सहभागिता निभाई, गणपत सिंह जी राठौड़ जिला महामंत्री, छगन लाल पटेल जिला उपाध्यक्ष, सविता कुंवर परमार जिला मंत्री, विक्रम माली मंडल अध्यक्ष, एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह परमार, सिरोही तहसील सहसंयोजक दिनेश सिंह देवड़ा, आदि अनेकों भाजपा के मेहनती एवं कर्मठ कार्यकताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Share.
Leave A Reply