सिरोही/ राजस्थान
(चौथमल सूर्याल) ;
वराडा – हरियालो राजस्थान के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान की शुरुआत,विद्यालय परिसर में रोपे गये इक्यावन पौधे।वराडा – राज्य सरकार,शिक्षा विभाग के तत्वाधान में चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम हरियालो राजस्थान महाअभियान कार्यक्रम के तहत वराडा के राजकीय विद्यालय परिसर में पीईईओ व प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने पौधरोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया,विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इसके बाद परिसर के चारों इको क्लब व वृक्षारोपण प्रभारी बीएल मुंगिया के नेतृत्व में स्टाफ कर्मियों,विद्यार्थियों व स्काउट ओर इक्यावन पौधे लगाये गये व इनकी जिम्मेदारी भी सौपी गई,इस अवसर पर पीईईओ भँवरलाल पुरोहित ने कहा कि आज के युग मे पर्यावरण संरक्षण व देखभाल हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये एवं जीवन में कम से कम पांच पौधे की सिंचाई तो परिवार के अंग की तरह करनी ही चाहिए साथ ही विभाग द्वारा सौपे गये लक्ष्य की पूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए,कार्यक्रम के दौरान आगामी दिनों में विभागीय लक्ष्य की पूर्ति हेतु विद्यार्थियों,कर्मचारियों सहित सभी स्थानीय विभागों से सहयोग लेने का निर्णय किया गया,विद्यालय परिवार द्वारा पाँच ट्री गार्ड लगाने की घोषणा की गई कार्यक्रम में प्रथम सहायक गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार,नरेश कुमार,जोगेन्द्र कुमार,उमेश कुमार,महेन्द्र सिंह,दीपक खत्री,उत्तम सिंह,भरत कुमार,स्काउटर मनीष माली,भैरू सिंह,प्रशान्त सेन,भगवत सिंह,मनीषा माली,दीपिका पुरोहित,कोमल भारती,जिनल कुँवर,खुशबु कुमारी सहित सभी विद्यार्थियों का सहयोग रहा।


