सिरोही/राजस्थान।

जामोतरा में मंदिर से बड़ी चोरी: सोना, नकदी और भंडार लूट, ग्रामीणों में रोष ।

जावाल (सुनील सिंघानिया ) : निकटवर्ती गांव जामोतरा में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने समूचे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। अज्ञात चोरों ने खीमत माता मंदिर के अंदर घुसकर लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का सोना, एक लाख रुपये नकद तथा मंदिर भंडार को तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान चुरा लिया।ग्रामीणों के अनुसार यह चोरी गांव में पिछले कुछ महीनों में चौथी बड़ी वारदात है। इससे पहले कई घरों को निशाना बनाया गया, लेकिन अब मंदिर जैसे धार्मिक स्थल को भी नहीं छोड़ा गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में काफी भीड़ जुट गई और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला।ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई बार पंचायत से CCTV कैमरे लगाने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही सुरक्षा के इंतज़ाम नहीं किए गए, तो अगली चोरी किसी और धार्मिक स्थल या घर में हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पंचायत की होगी।

Share.
Leave A Reply