सरूपगंज/ सिरोही ,राजस्थान ।

रोहिड़ा के समीपवर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक द्वारा संचालित बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र भारजा में संस्कार केंद्र में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र के सभी भैया बहिन और उनके अभिभावकों ने अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुआ। भैया बहनों ने गुरु महिमा पर आधारित कविताएं और गीत प्रस्तुत किए, जिसने सभी का मन मोह लिया। केंद्र के संचालक भरत कुमार ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही हमें अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाते हैं और उनके मार्गदर्शन के बिना जीवन में सफलता प्राप्त करना असंभव है भैया बहनों ने अपने हाथों से तिलक लगाकर फूल भेंट कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया। यह दिन संस्कार केंद्र के लिए गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने और गुरुओं के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा इस कार्यक्रम में उपस्थित कांता देवी पोपटलाल राहुल कुमार ना जु देवी मधु देवी भीखाराम मंजू इत्यादि उपस्थित रहे

Share.
Leave A Reply