हरियालो राजस्थान के तहत विधार्थियो ने 70 पौधे लगाए
पाड़ीव मे नन्हें हाथो ने लगाए पेड़ पौधे ,435 पौधे लगाने का लक्ष्य ।
पाड़ीव/ सिरोही (सुरेश पुरोहित) : महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय, पाड़ीव मे गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय को कुल 435 पौधो का लक्ष्य दिया गया है, जिसके क्रम मे आज विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र मे 70 पौधे लगाए गए।इस अवसर पर विद्यालय परिसर द्वारा एक विशेष पौधा *माँ के नाम* भी समर्पित करते हुए लगाया गया, जो मातृत्व, ममता और पर्यावरण सरक्षण का प्रतीक है। इस कार्यक्रम मे संस्था प्रधान श्रीमती भावना, विद्यालय स्टॉफ कोमल कंवर, संजय कुमार, महिपाल सिंह, विक्रम कुमार प्रजापत, राहुल मिस्त्री, नरेंद्र सिंह, दुर्गा सिंह, लालचंद शर्मा, मोनिका शर्मा, मेहुल चोबीसा,समाजसेवी पुखराज पुरोहित का सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण,विधार्थी,ग्रामीणजन तथा प्रबंधन समिति के सदस्य उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण सरक्षण करना है, बल्कि विधार्थियो मे प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करना है।विधालय की प्रधानाचार्य भावना चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों मे शेष पौधों को भी चरणबद्ध तरिके से लगाया जाएगा, और सभी पौधो की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।


