जावाल/ सिरोही, राजस्थान।

(सुनील सिंघानिया) /

जामोतरा में CCTV की उठी मांग, ग्रामीणों ने पंचायत से कहा – अगली चोरी हुई तो जिम्मेदारी आपकी ।

जामोतरा (सिरोही)। गांव में लगातार हो रही चोरियों और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए ग्रामीणों ने पंचायत से स्पष्ट मांग की है कि जामोतरा में जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगाए जाएं।ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चोरी होने के बाद शिकायतें होती हैं, पुलिस आती है, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आता क्योंकि गांव में निगरानी का कोई पुख्ता साधन मौजूद नहीं है।

“अब अगर अगली बार कोई चोरी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी पंचायत की होगी,”

– ये बात ग्रामीणों ने खुले तौर पर कही है।गांव में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।ग्रामीणों का तर्क है कि CCTV कैमरा केवल निगरानी नहीं, बल्कि सुरक्षा, सबूत और विश्वास का भी माध्यम है।लोगों का कहना है कि CCTV से बाहरी और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखना आसान होगा,और गांव की महिलाओं, बच्चों और संपत्ति की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।अब गांव की जनता पंचायत की ओर देख रही है,अगर अब भी अनदेखी की गई, तो अगली घटना के बाद जवाबदेही तय होगी।

Share.
Leave A Reply