सिरोही,राजस्थान (चौथमल सूर्याल) /

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही ।

जिला स्तरीय स्काउट गाइड जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न ।

ज़िले से 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में 70 स्काउट गाइड भाग लेंगे ।

सिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के वार्षिक कार्यक्रमानुसार सिरोही ज़िले की सत्र 2025 की जिला कार्यकारिणी एवं जिला मूल्यांकन समिति की बैठक मंगलवार को स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में भबूता राम मेघवाल मुख्य ब्लॉग शिक्षा अधिकारी सिरोही के मुख्य अतिथि एवं अजय कुमार माथुर सहायक निदेशक कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही की अध्यक्षता में एवं विशिष्ठ अतिथि घनश्याम सिंह एसीबीईओ रेवदर एवं रजनी प्रधानाचार्य व प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्थानीय संघ रेवदर के विशिष्ठ अतिथि में आयोजित की गई मुख्य अतिथि भबूताराम मेघवाल ने कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियां विद्यालयों में प्रभावी ढंग से आयोजित की जाए और राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक स्काउट गाइड को पहुँचाने का प्रयास होना चाहिए जिससे बालक बालिकाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी उन्होंने कहा कि सिरोही ज़िले से पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में स्काउट गाइड भाग ले चुके हैं अध्यक्षता करते हुए अजय कुमार माथुर ने कहा कि ज़िले में स्काउट गाइड की गतिविधियां बहूत ही अच्छी चल रही है और प्रचार प्रसार भी अच्छा हो रहा है जिससे आम नागरिकों को स्काउट गाइड की गतिविधियों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हो रहा हैं उन्होंने कहा कि 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी जो लखनऊ में नवंबर में आयोजित की जाएगी जिसमें सिरोही ज़िले 70 स्काउट गाइड का दल सम्मिलित होगा और राजस्थान सरकार ने बजट में घोषणा भी की है ईसके लिए सभी स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं को बधाई दी है घनश्याम सिंह ने कहा कि मैंने भी अभी माउंट आबू में कमिशनर बेसिक कोर्स प्राप्त किया है और वहाँ मुझे बहूत अच्छी स्काउट गाइड से संबंधित जानकारी मिली है स्काउट गाइड एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है इससे जुड़ने से बालक बालिकाओं मैं समय के प्रति निष्ठावान और बड़ों का आदर करना सिखाया जाता है प्रारंभ में सी ओ स्काउट एम आर वर्मा ने सत्र 2024 का ज़िले का उपलब्धि प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और राज्य मुख्यालय जयपुर से प्रसारित वार्षिक कार्यक्रम पर विस्तार से अवगत कराया और उन्होंने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है यदि स्काउट के नौ नियम और स्काउट गाइड प्रतिज्ञा यदि व्यक्ति अपने जीवन में उतारें तो उन्हें किसी प्रकार की जीवन में कोई कठिनाई नहीं होगी और उन्हें आगे बढ़ने की हमेशा प्रेरणा मिलेगी इसके पश्चात स्थानीय संघ के सचिव द्वारा उपलब्धि प्रतिवेदन प्रस्तुत किया अतिथियों का स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही की ओर से स्कार्फ मोमेंटो एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया अतिथियों ने तृतीय सोपान राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं बेसिक कोर्स के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गये और स्थानीय संघ के सचिवों का भी सम्मान किया गया स्थानीय संघ सिरोही के सचिव मनसा राम मठिया के आगामी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा उनका स्वागत किया गया इस अवसर पर मनसा राम मडिया मूल सिंह भाटी बाबूलाल सैनी प्रताप राम प्रजापत तोला राम फाचरिया गणपत सिंह भाटी धीर सिंह रेवा राम लाजपत विश्नोई प्रकाश पूरी दशरथ गर्ग श्रीमती सीमा कुमारी पिंकी कुमारी यशवंत वर्मा दक्षा पुरोहित एवं रोवर मोहित और रोहित आदि उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply