रोहिडा, सरूपगंज / सिरोही राजस्थान,

आचार्य के जन्मदिन पर विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण ।

रोहिडा के निकटवर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में आज विद्यालय में आचार्य भरत कुमार के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य भरत कुमार ने स्वयं एक पौधा लगाकर किया। उनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज कुमार प्रजापत सभी आचार्यगण, और भैया बहनों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भैया बहनों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह सिर्फ आचार्य जी के जन्मदिन का उत्सव नहीं है, बल्कि हमारे भैया बहनों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने और भविष्य के लिए एक हरा-भरा वातावरण प्रयास रहा। सभी आचार्य राजू जी पोपट जी दीपक जी राहुल जी मुकेश जी उत्तम जी सन्तोष जी भावना जी पूजा जी इत्यादि उपस्थित रहें

Share.
Leave A Reply