सिरोही,राजस्थान।

(चौथमल सूर्याल)

सांसद ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया ।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित ज़िले के 250 विद्यालयों एवं 3 महाविद्यालय में नैशनल ग्रीन कोर इको क्लब की गतिविधियां आयोजित की जा रही है सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट पूर्व बाल मंदिर सिरोही के परिसर मे लुंबा राम चौधरी सांसद सिरोही जालौर ने स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित सघन पौधारोपण अभियान का एक नीम का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि एक पौधा मा के नाम अवश्य लगाएं और पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना ज़रूरी है और उनकी देखभाल करना अति आवश्यक है सी ओ स्काउट एम आर वर्मा ने बताया कि भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान में ज़िले के कब बुलबुल स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउटर गाइडर स्थानीय संघ के सचिव एवं स्काउट गाइड पदाधिकारी पौधारोपण करेंगे इस अवसर पर गोपाल माली गणपतसिंह देवडा भीक सिंह भाटी दिनेश खंडेलवाल देवेंद्र कुमार गर्ग एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रा चौहान संतोष आर्य प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरलूट, मंछाराम , तोलाराम फाचरिया ,वेलाराम देवासी भारत स्काउट गाइड के ज़िले के स्थानीय संघों के सचिव कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply