सिरोही, राजस्थान।
कार्यालय हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड जिला मुख्यालय सिरोही से प्राप्त जानकारी अनुसार,
शैक्षिक भ्रमण कर प्रकृति संरक्षण और संवर्धन को जाना*
डीओ अभिषेक वर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अभिरूचि एवं कौशल विकास शिविर के शिविरार्थियों एवं प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं ने जीरावला पार्श्वनाथ धाम रेवदर, जीव मैत्री धाम पावापुरी और सरतानेश्वर हनुमान जी मंदिर का भ्रमण किया | छात्रों ने सघन वृक्षारोपण, घास और पौध प्रबंधन,बायो गैस प्लांट, गौशाला प्रबंधन, आर्ट गैलेरी का भ्रमण किया |भगवान महावीर स्वामी की शिक्षाओ और अंहिंसा के मूल मन्त्र को समझा | ग्रीष्मकालीन शिविर में मेंटर रवीना मारु के निर्देशन में मेहंदी और मेंटर योगिता मारु के निर्देशन में डांस, मेंटर पूजा सेन के निर्देशन में ब्यूटीपार्लर, मेंटर संगीता माली के निर्देशन में सिलाई, जितेन्द्र परिहार के निर्देशन में संगीत वहीं डॉ, खुशवंत कुमार माली के निर्देशन में पेंटिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट के गुरु सीख रहे हैं| नियमित छात्रों हेतु प्रतियोगिताएं हो रही हैं | जिसमें छात्र- छात्राओं की रूचि देखते बनती हैं| सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र- छात्राओ को सम्मानित किया जायेगा| आगामी दिवस में अभिरूचि शिविर का समापन होगा| इस अवसर पर व. अ नाथूराम गरासिया, व.अ अहमद अली, अध्यापिका प्रियंका परमार, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार माली व शम्भू सिंह उपस्थित रहे|

