जावाल/ सिरोही, राजस्थान।

(चौथमल सूर्याल)

देलदर : 11 वा योग दिवस ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया।देलदर राजकिय आयुर्वेद औषधालय और राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर बस स्टेंड हनुमान मंदिर परिसर में योग दिवस मनाया गया जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया और अध्यापकजी विक्रम सिंह राव ने ग्रामीणों को योग करवाते हुए योग के गुण बताए कि योग करने से शरीर स्वस्थ और सुंदर निरोगी होता है जिससे लम्बी उम्र तक जी सकते हो। बीमारी में पैसे नहीं लगाने पड़ेंगे। उस दरमियान प्रधानाचार्य , आयुर्वेदिक डाक्टर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व दर्जनो ग्रामीणों ने तन मन से योगा किया।

Share.
Leave A Reply