रोहिडा ,सरूपगंज / सिरोही, राजस्थान।
रोहिडा के समीप वर्ती गांव भारजा में श्रीमती देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में योग दिवस 21 जून बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई भैया बहनों ने एक साथ मिलकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। वरिष्ठ आचार्य राजेन्द्र देवासी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस आयोजन ने सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। भैया ने योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार और अन्य आसनों का अभ्यास किया। इस दौरान भैया को योग के माध्यम से एकाग्रता बढ़ाने और तनाव कम करने के बारे में बताया गया। यह दिन स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।सुबह की सभा में सभी भैया बहनों ने और स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से योग क्रियाओं में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक दीपक सुथार ने योग के लाभों के बारे में जानकारी दी। भैया ने इस गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे स्वस्थ और अनुशासित रहे सभी आचार्य राजेन्द्र भरत दीपक जोगाराम सन्तोष भावना पूजा इत्यादि उपस्थित रहे।



