झाड़ोली/ पिंडवाड़ा।

मानव एवं जीव दया संस्था झाड़ोली की पहल , गांव में पेयजल की समस्या को देखते हुए मानव एवं जीव दया संस्थान ने ग्रीष्मकाल में झाड़ोली में पेयजल को घर घर गली मोहल्लों में लोगो तक पहुंचाने के लिए
भामाशाहों की तरफ से आपातकालीन जल वितरण अभियान शुरू किया है । जो पेयजल से वंचित लोगो के लिए वरदान साबित हो रहा है । टैंकर के माध्यम से भामाशाहों की तरफ से पेयजल गली मोहल्लों में वितरण किया जा रहा है । गर्मी के मौसम में पेयजल से लोगो को निजात मिल रही है। गली मोहल्लों में संस्था के अभियान का पेयजल पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है और पेयजल पाकर लोग खुश नजर आ रहे है ,लोग पेयजल पहुंचाने वाली संस्था और भामाशाहों को खूब खूब आभार दुआ और आशीर्वाद दे रहे है । आपको बता दे कि मानव एवं जीव दया संस्था झाड़ोली की शुरुआत झाड़ोली के अशोक भाई जैन ने शुरू की थी और लोग संस्था से लगातार जुड़ते गए । संस्था की ओर से कई तरह तरह के पुण्य कार्य किए जा रहे है । जिसमें गायों को चारा देना , जीव जंतुओं के लिए पानी, दाना की व्यवस्था, चींटी कीड़े मकोड़ों के लिए नारियल के गोले लगाना इत्यादि शामिल है।
