अहमदाबाद /गुजरात।

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लंदन जा रही इस फ्लाइट में 242 लोग मौजूद थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे। पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक जाहिर किया है।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 172 से जुड़ी घटना के मद्देनजर, यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। कृपया +91 99741 11327 पर कॉल करें। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद अब सीमित उड़ानों के साथ चालू है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट जानकारी के लिए एयरलाइनों से जुड़ें।
प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे। इनमें कार्गो मोटर के प्रमुख नंदा और ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी शामिल थे।
अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया की लंदन वाली फ्लाइट के विमान में कुल 242 लोग सवार थे। 242 लोगों में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। पैसेंजर्स की लिस्ट में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है। अहमदाबाद प्लेन हादसे में 61 विदेशी नागरिक भी सवार थे। कुल यात्रियों में 169 भारतीय, ब्रिटेन के 53 यात्री, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री शामिल है।