सिरोही, राजस्थान।

*जीवन जीने के लिए पर्यावरण जरूरी :डॉ. मीणा*ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केंद्र, रामदेव नगर, जालौर मे एन. ए. बी. एच टीम द्वारा औचक निरिक्षण किया गया इस निरिक्षण मे NABH के निरिक्षणकर्ता व पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, आयुष मंत्रालय के प्रमुख अंग मान डॉ. जीतू लाल मीणा ने नशा मुक्ति केंद्र की प्रत्येक गतिविधि को ना केवल गहनता से देखा और परियोजना की गतिविधियों के बारे मे संस्था के प्रत्येक लाभार्थीयों से चर्चाये की और परियोजना से होने वाले लाभो के बारे मे जाना और संस्था के परियोजना सम्बन्धी कार्यों के बारे मे जाना एवं ग्रामीण क्षेत्र में IRCA जालौर की टीम द्वारा नशा मुक्ति शिविर का ग्राम पंचायत मे आयोजन किया और कर्मचारियों के मृदुल व्यवहार उनकी जिम्मेदारी भी जानी और जिला प्रशासन साथ व्यसन मुक्ति के विभिन्न आयोजन हुये उनके देस्तावेजो और व्यसन मुक्ति की प्रक्रिया को गहनता के साथ देखा और जाना | केंद्र मे उपस्थित सभी लाभार्थियों व संस्था मे कार्यरत सभी स्टाफ से व्यक्तिगत मिले और परियोजना के बारे मे जाना | निरिक्षण के अंत मे केंद्र के परिसर मे परियोजना समन्वयक हीरालाल चौहान व संस्था चैयरमेन रामेश्वर लाल बिश्नोई, डॉ. जे. आर. चौहान, डॉ शांतिलाल माथुर और NABH निरिक्षणकर्ता डॉ. जीतू लाल मीणा द्वारा PM मोदी की एक पौधा मा के नाम मिशन के अंतर्गत एक पौधे के रौपण किया और संस्था के कार्मिको ने पौधे की देखभाल जिम्मेदारी ली | डॉ मीणा ने जीवन जीने हेतू पर्यावरण को के महत्त्व बताया | इस अवसर मे संस्था के चैयरमेन द्वारा आगामी माह मे सभी परियोजना कार्मिको के साथ 1111 पौधो को लगाने का संकल्प लिया | इस दौरान संस्था मे सभी कार्मिक मुकेश दैय्या, बाबूलाल, दिनेश, रूपी देवी, ममता, कांतिलाल आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply